भारत

भाजपा ने सीएम पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया, शेयर किया वीडियो

jantaserishta.com
5 Jun 2023 4:43 PM IST
भाजपा ने सीएम पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया, शेयर किया वीडियो
x
उस कार्यक्रम का 37 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने सोमवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया। त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कमेंटेटर सभी को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने के लिए कहते हैं। घोषणा के तुरंत बाद, केजरीवाल उठते हैं और कार्यक्रम स्थल से चले जाते हैं। कमेंटेटर फौरन कहते हैं कि केजरीवाल का शेड्यूल बिजी है, इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है।
बीजेपी ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, जो राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड तक खड़ा नहीं हो सकता, वो हमारे राष्ट्रध्वज और देश के लिए कैसे खड़ा होगा? आज दिल्ली में ये हो गया। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, राष्ट्रगान की घोषणा हो गई। राष्ट्रगान के सम्मान में सभी खड़े हो गए। बस एक मिनट के लिए रुकने की जरूरत थी, लेकिन केजरीवाल नहीं रुके।
उस कार्यक्रम का 37 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भाजपा और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें राष्ट्रगान के अपमान के लिए दोषी ठहराया है। अभी तक इस बारे में आप की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story