भारत

बीजद ने झरसुगुड़ा से दीपाली दास को दिया टिकट

jantaserishta.com
31 March 2023 5:18 PM IST
बीजद ने झरसुगुड़ा से दीपाली दास को दिया टिकट
x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) ने दिवंगत मंत्री नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास को झरसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए टिकट दिया है। बीजद अध्यक्ष पटनायक ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उपचुनाव 10 मई को होगा जबकि नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
अपने पिता के निधन के बाद दीपाली ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था।
बीजेपी अपने युवा नेता तंकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बना सकती है। त्रिपाठी अभी से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता और विधायक संतोष सिंह सलूजा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है।
ओडिशा के मंत्री नबा दास की 29 जनवरी को सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास (अब बर्खास्त) ने हत्या कर दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story