भारत
भगवंत मान के आरोपों पर बिट्टू का पलटवार, 'पीएम मोदी की 'स्वच्छ भारत' नीति के तहत गंदगी होगी साफ'
jantaserishta.com
15 April 2026 2:35 PM IST

x
चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर हुई ईडी छापेमारी को भाजपा की साजिश बताने के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत की जा रही है।
मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भगवंत मान, आपकी पार्टी चोरों और लुटेरों की पार्टी है। पंजाब की जनता राज्य के मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है और जांच एजेंसियां कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। पीएम मोदी की नीति 'स्वच्छ भारत' है। इसके तहत गंदगी निश्चित रूप से साफ हो जाएगी।"
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत लगभग 8 से 9 स्थानों पर की गई।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीमें उनके घर, फार्महाउस और अन्य संपत्तियों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके साथ ही उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी ईडी की टीम पहुंची, जहां वित्तीय लेन-देन और फंड से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ फंड मामलों में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि यह सब पंजाब चुनाव से पहले की रणनीति हो सकती है और इसे टिपिकल मोदी स्टाइल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसी दबाव में आने वाली नहीं है। भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी पार्टी किसी कमजोर स्थिति में नहीं है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





