भारत
बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा: वीएचपी
jantaserishta.com
16 Aug 2023 1:17 PM IST

x
नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में हुए हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बिट्टू बजरंगी को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताए जाने की खबरों को खारिज करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया है कि बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा।
यहां तक कि विहिप उसके द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो की सामग्री को भी उचित नहीं मानती है। विश्व हिंदू परिषद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर बिट्टू बजरंगी को लेकर अपने संगठन बजरंग दल की तरफ से स्थिति को साफ करते हुए कहा, "राज कुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी, जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है, उसका बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा।"
विहिप ने आगे लिखा कि, "उसके (बिट्टू बजरंगी ) द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो की सामग्री को भी विश्व हिन्दू परिषद उचित नहीं मानती।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





