भारत

पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट, वजह बना कूलर

jantaserishta.com
7 July 2024 3:54 PM IST
पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट, वजह बना कूलर
x

सांकेतिक तस्वीर

मामला अब थाने तक पहुंच गया है।
आगरा: यूपी के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र पर आए दिन अजीबो-गरीब केस आ रहे हैं। किसी के घर मोमोज के लिए झगड़ा हो रहा है तो कोई महंगी लिपिस्टक लाने को लेकर घर में बवाल कर दे रहा है। अब एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरान हो जाएगी। दरअसल शादी के बाद महिला और उसका पति हंसी-खुशी घर में रह रहा था। कुछ दिन पहले महिला को गर्मी लगी तो वह परेशान हो गई। इस पर महिला ने अपने पति को कूलर लाने के लिए कहा। पति ने पैसों का अभाव बताकर कुछ दिन बाद कूलर लाने की बात कही। इतनी सी बात सुनकर पत्नी भड़क गई और फिर वह घर पर ताला लगाकर अपने मायके चली गई। कूलर न लाने की बात इतनी बढ़ गई कि मामला अब थाने तक पहुंच गया है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की सुलह कराई गई है।
काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि मंटोला के युवक की सदर की युवती से 2020 में शादी हुई थी। दो महीने पहले घर का कूलर खराब हो गया था। कूलर खराब हो जाने के चलते महिला गर्मी से काफी परेशान हो गई। पत्नी ने पति से नया कूलर लगाने के लिए कहा। पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए तनख्वाह मिलने पर अगले सप्ताह कूलर लाने की बात कही। इस पर पत्नी भड़क गई। पति का आरोप है कि वह ऑफिस गया था इसी दौरान पत्नी घर पर ताला लगा कर मायके चली गई। बात यहां पर भी खत्म नहीं हुई। कुछ दिन बाद महिला ने पति को गर्मी का एहसास कराने के लिए थाने पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
मामला जब परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो दोनों को थाने बुलाया गया। काउंसिलिंग के बाद पति को नया कूलर लगाने को कहा गया। दोनों को अगली तिथि पर आने को कहा गया है। वहीं दूसरा मामला चाऊमीन न खरीदने पर हुई घरेलू कलेश का था। थाना सैंया में पहुंचे इस मामले में ने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया। काउंसलरों ने बताया कि पत्नी ने पति से चाऊमीन खरीदने को कहा था, लेकिन पति चाऊमीन नहीं लेकर आया, इस पर नाराज होकर वह अपने मायके चली गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story