भारत
बिरयानी दुकानें हुई बंद, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे
jantaserishta.com
24 Oct 2022 11:30 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
मर्दों की मर्दाना शक्ति को नुक़सान पहुंचता है.
कोलकाता: बिरयानी खाने से मर्दों की मर्दाना शक्ति को नुक़सान पहुंचता है. इसी आरोप के बाद पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बिरयानी की दो दुकानों को बंद करा दिया गया. कूचबिहार म्यूनिसिपैलिटी के अध्यक्ष और तृणमूल नेता रबिंद्रनाथ घोष के नेतृत्व में ये अभियान चलाया गया. पिछले कई दिनों से स्थाननीय लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं, उसके बाद मौके पर पहुंचकर पाया गया कि दुकानदारों के पास कोई लाइसेंस नहीं था, ऐसे में उनकी दुकानें बंद करवा दी गईं.
अभियान चलाने के दौरान रबिंद्रनाथ घोष ने कहा कि पिछले कई दिनों से इलाक़े के लोगों की शिकायत आ रही थी कि ये दुकानों में बिरयानी बनाने में न जाने किन मसालों को इस्तेमाल हो रहा है कि पुरुषों का पौरुष कमज़ोर होता जा रहा है. रबिंद्रनाथ के मुताबिक़ पिछले कुछ दिनों से बिहार और उत्तर प्रदेश से लोग आकर यहां बिरयानी बेच रहे हैं. यहां रात रात भर हो हल्ला होता है, ऐसे में इन सब शिकायतों के बाद हमने यहां आकर पाया कि दुकानों के पास ट्रेड लाइसेन्स नहीं है. ऐसे में दुकानों को बंद कर दिया गया.
जिन दुकानों को बंद किया गया है, उनके मालिकों ने इस कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी तरफ से तमाम तरह के लगाए गए आरोपों पर भी कोई सफाई पेश नहीं की गई. इससे पहले भी इस प्रकार की कार्रवाई देखी गई है, जगह अलग होती है, राज्य दूसरे रहते हैं, लेकिन दुकानों को बंद होता देखा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





