भारत

छत पर बर्थडे गर्ल की मौत, लाश देखकर बेहोश हुई मां

Nil dhankar
21 April 2024 7:42 AM IST
छत पर बर्थडे गर्ल की मौत, लाश देखकर बेहोश हुई मां
x
जानिए कैसे हुई अनहोनी

यूपी। लखनऊ में चिनहट स्थित घर में श्रुति रावत (8) के जन्म दिन की तैयारी चल रही थी। शाम को पार्टी होनी थी। बेटी के जन्मदिन पर रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाया था। छत पर बना जर्जर पिलर उसके ऊपर आ गिरा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिनहट तिराहे के पास सब्ली विक्रेता अनिल रावत परिवार के साथ रहते हैं। अनिल के मुताबिक छोटी बेटी श्रुति छत पर कपड़े फैलाने गई थी।

श्रुति छत पर पहुंची तो जीने के पास बने पिलर से बंधे तार पर साड़ी फैली थी। साड़ी पकड़ कर वह झूला झूलने लगी। इस बीच ईंट से बना पिलर उसके ऊपर आ गिरा। तेज आवाज सुन परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। आनन- फानन में उसे लोहिया अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रुति कक्षा दो की छात्रा थी। परिवार में मां गीता रावत व भाई आलोक हैं।

श्रुति की मौत से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। मां गीता बेटी का शव देख बेसुध हो गई। होश आने पर वह यही रट लगाए थी की आज तो बेटी का जन्म दिन था। आज ही उसकी मौत हो गई। बेटी के लिए नए कपड़े खरीदे थे। जिसको देख कर वह बहुत खुश थी। वहीं पिता अनिल की आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। उन्होंने परिचितों से कहा कि बेटी के जन्म पर पार्टी आयोजित की थी पर आज बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

Next Story