
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान केक पर लगाई जाने वाली स्पार्कल कैंडल ब्लास्ट हो गई. हादसे में एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. विस्फोट में मासूम का गाल और जीभ फट गई. तीन डॉक्टरों ने पांच घंटे तक सर्जरी की और 150 टांके लगाने पड़े. फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है. इस हादसे में गौर करने वाली बात यह है कि स्पार्कल कैंडल को जलाने के करीब चार घंटे बाद ब्लास्ट हुआ. बताया जा रहा है कि बच्चा उस जल चुकी कैंडल से खेल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





