भारत

विचित्र बच्चे का जन्म, प्लास्टिक से ढका शरीर, डॉक्टर ने कही ये बात

jantaserishta.com
29 Dec 2021 6:25 PM IST
विचित्र बच्चे का जन्म, प्लास्टिक से ढका शरीर, डॉक्टर ने कही ये बात
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

बिहार: औरंगाबाद के सोहदा की रहने वाली एक महिला ने सदर अस्पताल में आज एक विचित्र बच्चे ने जन्म दिया है. बच्चे का पूरा शरीर प्लास्टिक से लिपटा हुआ है. मेडिकल साइंस की भाषा ऐसे बच्चों को कोलेडियन बेबी कहा जाता है. बच्चे की सेहत फिलहाल ठीक बताई जा रही है.

इस बारे में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह एक कोलेडियन बेबी है जो दुनिया में पैदा लेने वाले 11 लाख बच्चों में से एक होता है. एसएनसीयू में इलाजरत यह बच्चा फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ है और सामान्य बच्चे की तरह हर एक एक्टिविटी कर भी रहा है. मगर चिकित्सकों का कहना है कि यह कब तक ज़िंदा रह पाएगा, ये अभी नहीं कहा जा सकता है.
एसएनसीयू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश दुबे ने बताया कि पिता की शुक्राणु में असामान्यता की वजह से इस तरह के बच्चे का जन्म होता है. हालांकि इलाज़ से शुक्राणु की इस कमी को दूर किया जा सकता है मगर इसका इलाज़ मेडिकल कॉलेज या फिर किसी रिसर्च सेंटर में ही संभव है. इस बारे में अस्पताल की नर्स ने भी बताया कि बच्चा एकदम स्वस्थ दिखाई पड़ रहा है लेकिन उसके पूरे शरीर पर प्लास्टिक सा कुछ रैप किया हुआ है.
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के अमृतसर में भी कई कोलेडियन बेबी ने जन्म लिया है. पिछले सात साल के अंदर ऐसे तीन बच्चों का जन्म हो चुका है. दो की तो मौत हो चुकी है, वहीं तीसरे का इलाज अभी जारी है. ऐसे में डॉक्टर उम्मीद जता रहे हैं कि औरंगाबाद के सोहदा में रहने वाला ये बच्चा भी स्वस्थ हो जाएगा और फिर एक सामान्य जिंदगी जी पाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story