भारत
कोविड-19 को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सांसदों को मास्क पहनने की दी सलाह
jantaserishta.com
22 Dec 2022 1:25 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की सलाह दी है। गुरुवार को बिरला स्वयं सदन में मास्क पहन कर सदन का संचालन करते नजर आए।
गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे से पहले लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने कोविड को लेकर सभी सांसदों से सावधानी बरतने और जनजागरूकता फैलाने की अपील करते हुए कहा कि पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार निरंतर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। सरकार ने भी देश भर में कोविड प्रोटोकॉल मानने की सलाह दी है।
बिरला ने सभी सांसदों को मास्क का उपयोग करने की नसीहत देते हुए उनसे अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने के लिए भी प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे पिछली बार हमने सामूहिक प्रयासों से कोविड पर विजय प्राप्त की थी वैसे ही आगे भी इस महामारी को रोकने में सफलता प्राप्त करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





