भारत

पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 100 मुर्गियों की अचानक मौत से मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 Feb 2022 10:13 AM IST
पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 100 मुर्गियों की अचानक मौत से मचा हड़कंप
x
हरकत में आया प्रशासन।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षियों के मरने के बाद बर्ड फ्लू के मामलों का पता चला है। एक अधिकारी ने गुरुवार 17 फरवरी को बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर के एक मुर्गी और बत्तख पालन केंद्र (पोल्ट्री फार्म) में करीब 100 पक्षियों की मौत की जानकारी मिली है।

ठाणे जिला परिषद के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), डॉ भाऊसाहेब डांगडे ने बताया, "हाल में शाहपुर तहसील के वेह्रोली गांव के पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षियों की मौत हो गई। उनके सैंपल को जांच के लिए के लिए पुणे स्थित एक लैब में भेजे गए। टेस्ट रिजल्ट में यह पुष्टि हुई कि उनकी मौत H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण हुई थी।"
डांगडे ने बताया कि इसके बाद प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्मों में पाले जा रहे करीब 25,000 पक्षियों को अगले कुछ दिनों में मार दिया जाएगा। डांगडे ने कहा कि जिले का पशुपालन विभाग अन्य पक्षियों में संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय करेगा।
डांगडे ने यह भी बताया कि केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्रालय को यहां बर्ड फ्लू के मामलों के बारे में सूचित कर दिया गया है।
इससे पहले बुधवार को वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ (OIE) ने बताया था कि बिहार ने एक पोल्ट्री रिसर्च फार्म में अत्यधिक संक्रामक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के प्रकोप की सूचना दी है। पेरिस मुख्यालय वाले OIE ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से भेजी रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरस के चलते पटना के पोल्ट्री फार्म में 3,859 पक्षियों में से 787 की मौत हो गई और शेष सभी पक्षियों को एहतियाती तौर पर मार दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story