बर्ड फ्लू का कहर, पोल्ट्री फार्म में 100 मुर्गियों के मरने की खबर

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के घटते मामलों के बीच 'बर्ड फ्लू' का कहर देखने को मिल रहा है. इसने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर तहसील के बेहलोली गांव की एक पोल्ट्री फार्म में अचानक करीब 100 मुर्गियों के मरने से हड़कंप मच गया है. जिले के पशुपालन विभाग को बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है. हालांकि मुंबई अब तक बर्ड फ्लू के खतरे से बचा हुआ है. लेकिन अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वक्त रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





