राजधानी में बर्ड फ्लू की एंट्री: 8 सैम्पल जांच में पाए गए पॉजिटिव...मचा हड़कंप

कोरोना गया नहीं, बर्ड फ्लू का संकट बड़ा होता जा रहा है. देश में अब तक 8 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. नया राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कानपुर के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटव आने से लखनऊ तक हड़कंप है. इसके अलावा दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं.
बता दें कि यूपी में बर्ड फ्लू की एंट्री कानपुर से हुई, जहां चिड़ियाघर में चार मरे पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद चिड़ियाघर को सील कर दिया गया. कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में 10 पक्षी मरे मिले. अब उस बाड़े के सभी पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं. कानपुर प्रशासन ने पूरे इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया, जहां लोगों के आने पर भी मनाही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





