भारत

पीएफए परिंडे वितरण अभियान के तहत पुलिस लाइन में लगाए परिंडे

SHIDDHANT
9 May 2026 11:04 PM IST
पीएफए परिंडे वितरण अभियान के तहत पुलिस लाइन में लगाए परिंडे
x
Bhilwara भीलवाड़ा। पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के 4 हजार परिंडे वितरण अभियान के तहत पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाकर एवं उपस्थित पुलिस कर्मियों को परिंडे वितरित कर जीव दया का संदेश दिया। यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करना मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से अपने आवासगृहों, पेड़ो, धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



संस्था के प्रदेश प्रभारी पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित 4 हजार परिंडे वितरण अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाना एवं आमजन को जीव दया के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में कोतवाली थाना अधिकारी हनुमान सिंह, प्रतापनगर थाना अधिकारी सुनील ताड़ा, पुलिसकर्मी डूंगर सिंह रावत, मुकेश, रतनलाल सेन सहित संस्था के नवरतन बंब, मुकेश अजमेरा, गुमान सिंह पीपाड़ा, सुरेश सुराना मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत अनेक पुलिसकर्मियों द्वारा भी पुलिस लाइन में पेड़ों पर परिंडे बाँधे गये।
Next Story