भारत

बीरभूम हिंसा: जांच के लिए पहली बार गांव पहुंची SIT टीम

jantaserishta.com
24 March 2022 1:14 PM IST
बीरभूम हिंसा: जांच के लिए पहली बार गांव पहुंची SIT टीम
x

नई दिल्ली: SIT की टीम ने बीरभूम के रामपुरहाट में हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

ग्रामीण का दावा
बीरभूम के रामपुरहाट में 9 लोगों की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। वहीं गांव के रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि घटना वाली रात कुछ मोटरसाइकल सवारों में गांव में आने जाने का रास्ता बंद कर दिया। वे कैन में पेट्रोल लेकर गांव पहुंचे थे। अमजद नाम के शख्स ने कहा कि ये मोटरसाइकल सवार तब तक वहीं मंडराते रहे जबतक घर जलकर राख नहीं हो गए और सात लोगों की मौत नहीं हो गई।
अमजद ने कहा, लोग अपने घर छोड़कर भाग रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं दोबारा हमला न हो जाए। मेरे पास पांच गाय हैं। मैं इन्हें लेकर कहां जाऊं? लॉकडाउन में मेरी नौकरी भी चली गई थी। तब से दूध बेचकर ही घर का खर्च चलता है।
सोनाई के घऱ के पास रहने वाली मरजीना बीबी ने बताया कि जब वह अस्पताल से घऱ लौटीं तो देखा कि उनका घर जल रहा है और आग तेजी से फैल रही है। लोग अंदर चीख-चिल्ला रहे थे। मुझे पता है कि सोनाइ और भादू के बीच में पुरानी दुश्मनी थी लेकिन दोनों का अंत ऐसा होगा. यह अंदाजा भी नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story