भारत

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Harrison
15 Aug 2023 12:09 PM GMT
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
x
नई दिल्ली | सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार (15 अगस्त) को निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आज दिल्ली एम्स भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिंदेश्वर पाठक पर दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्विटर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "डॉ बिंदेश्वर पाठकी का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के स्वामी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को आग बढ़ाने और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।" पीएम मोदी ने आगे लिखा कि बिंदेश्वर जी ने भारत को स्वच्छ बनाने के लिए मिशन के तौर पर काम किया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में बढ़कर सहयोग दिया। उन्होंने अपने काम के जरिए कई लोगों को इंसपायर किया।
जानकारी के अनुसार, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पाठक की मृत्यु की जानकारी उनके परिवार वालों की और से मिली है। बताया गया है कि कल यानी बुधवार की सुबह सात बजे सुलभ म्यूजियम में आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को लाया जाएगा। उसके बाद 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी।
बिंदेश्व पाठक की पहचान बड़े समाज सुधारकों की रही है, जिन्होंने निचले तबके के लोगों के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। गौरतलब है कि बिंदेश्वर पाठक ने 1970में सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी। ये भारत के साथ-साथ दुनियाभर के अनेक देशों में स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिंदेश्वर पाठक को स्वच्छा के लिए कई पद्म पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
Next Story