भारत

पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स से बदलेगी चार जिलों की तस्वीर

jantaserishta.com
12 Sept 2023 11:45 AM IST
पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स से बदलेगी चार जिलों की तस्वीर
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके के लिए 14 सितंबर का दिन खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले में बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स की आधारशिला रखने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बीना रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स से सागर सहित गुना, विदिशा और अशोकनगर के साथ अन्य निकटवर्ती जिलों की तकदीर और तस्वीर बदलेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सागर जिले के बीना में रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्प्लेक्स के प्रकल्प के भूमि-पूजन के लिये आना महत्वपूर्ण घटना है। मध्यप्रदेश के लिए यह दिन निवेश की दृष्टि से अहम होगा। बीना में लगभग दो लाख करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। इनमें सिर्फ बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी एक स्थान पर इतना बड़ा निवेश पहले नहीं आया है। करीब तीन लाख व्यक्तियों के लिये प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बैठक में सहकारिता मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के अलावा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव भी बैठक से वर्चुअल रूप से जुड़े।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story