भारत
चर्चित सीट पूर्णिया से बीमा भारती ने दाखिल किया नामांकन, तेजस्वी यादव भी पहुंचे
jantaserishta.com
3 April 2024 5:15 PM IST

x
पूर्णिया: बिहार की सबसे चर्चित लोकसभा सीट पूर्णिया से बुधवार को पूर्व मंत्री बीमा भारती ने बतौर राजद प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को नामांकन भरने की बात कही है।
जदयू से हाल में ही राजद में शामिल हुईं बीमा भारती ने नामांकन का पर्चा भरने के बाद कहा कि पूर्णिया की जनता की सेवा को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरी हैं। यहां कई समस्याएं हैं, जिनका वह निराकरण करेंगी।
नामांकन के बाद बीमा भारती सीधे रंगभूमि मैदान पहुंची, जहां महागठबंधन द्वारा आयोजित एक सभा में सम्मिलित हुईं। इस जनसभा को राजद के नेता तेजस्वी यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी भी संबोधित करेंगे। इस चुनाव में कांग्रेस, राजद और वामपंथी दल एक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पूर्णिया की तस्वीर बदली हुई है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं।
पप्पू यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रणाम पूर्णिया सलाम पूर्णिया जोहार पूर्णिया! कल जन नामांकन है। सब आशीष देने आएं। पूर्णिया के सम्मान में, आपके आशीर्वाद से पप्पू यादव मैदान में। प्रणाम पूर्णिया से कुछ लोग इतना चिढ़े हैं, उसका अपमान करने के लिए कुछ भी करेंगे। मेरी मां पूर्णिया 26 अप्रैल को उनका जमानत ज़ब्त कर जवाब देगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





