भारत
राज्यसभा में आएगा कुछ समुदायों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल करने का बिल
jantaserishta.com
20 July 2023 12:25 PM IST

x
नई दिल्ली: गुरुवार 20 जुलाई को संसद का मानसून सत्र प्रारंभ हुआ। हालांकि राज्यसभा में पहले दिन कार्यवाहीशुरू होते ही सत्र को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में सत्र की शुरुआत राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन बीते महीने 26 जून को हुआ। वह पूर्व में उत्तर प्रदेश की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सांसद की मृत्यु पर शोक जताते हुए पर्यावरण को लेकर किए गए उनके कार्यों का उल्लेख किया और उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
हरद्वार दुबे के अलावा राज्यसभा ने अपने तीन अन्य पूर्व सांसदों के निधन पर भी शोक जताया। एक वर्तमान व तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों की याद में सदन के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन भी रखा। इसके उपरांत दिवंगत सांसद व पूर्व सांसदों के सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने का बिल गुरुवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा राज्यसभा में पेश करेंगे। यह बिल लोकसभा में बीते वर्ष 16 दिसंबर को ध्वनिमत से पारित हुआ था।
अर्जुन मुंडा गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रस्ताव रखेंगे जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में कुछ समुदायों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विधेयक को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इस प्रस्ताव में यह भी कहा जाएगा कि राज्यसभा द्वारा यह विधेयक पारित किया जाए।
Tagsराज्यसभादिल्लीकेंद्र सरकारराज्यसभा कार्यवाहीRajya SabhaDelhiCentral GovernmentRajya Sabha Proceedings
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





