भारत

बिल गेट्स एआई इम्पैक्ट समिट में नहीं देंगे भाषण: गेट्स फाउंडेशन

jantaserishta.com
19 Feb 2026 11:14 AM IST
बिल गेट्स एआई इम्पैक्ट समिट में नहीं देंगे भाषण: गेट्स फाउंडेशन
x
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में स्पीच नहीं देंगे। गुरुवार को गेट्स फाउंडेशन ने यह जानकारी दी। गेट्स फाउंडेशन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि बिल गेट्स की जगह समिट में उनके अफ्रीका और भारत कार्यालय के अध्यक्ष अंकुर वोरा अपना भाषण देंगे। फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "गहन विचार-विमर्श के बाद और एआई समिट की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित बनाए रखने के उद्देश्य से गेट्स अपना मुख्य भाषण (कीनोट संबोधन) नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा करेंगे, जो गुरुवार को बाद में समिट में संबोधित करेंगे।"
भारत में अपनी जारी पहलों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए गेट्स फाउंडेशन ने लिखा, "हम साझा स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारत में हमारे काम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।" गेट्स फाउंडेशन का यह बयान एपस्टीन फाइलों में कथित तौर पर उनका नाम शामिल होने के बाद हुए विवाद के बीच आया। यह स्पष्टीकरण कई दिनों की अटकलों और अनिश्चितता के बाद आया, जब छह दिवसीय समिट के आधिकारिक प्रमुख प्रतिभागियों की सूची में गेट्स का नाम शामिल नहीं था, जिससे उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठे थे।
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता का उपयोग करने के लिए सहयोगात्मक रणनीतियां तैयार करना है, साथ ही नवाचार, जिम्मेदार शासन और सीमा-पार साझेदारियों को बढ़ावा देना है।
इस समिट में वैश्विक नेता, नीति-निर्माता और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एक साथ आए हैं, जो आर्थिक विकास को गति देने, शासन में सुधार करने और सामाजिक विकास को तेज करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
कार्यक्रम का लक्ष्य वैश्विक एआई पहलों को भारत की सभ्यतागत भावना ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के साथ जोड़ने की कोशिश करता है। साथ ही 'एआई फॉर ह्यूमैनिटी' के सिद्धांत को भी बढ़ावा देना है।
इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस सीरीज का चौथा संस्करण है। इससे पहले 2023 में यूनाइटेड किंगडम, 2024 में साउथ कोरिया और 2025 में फ्रांस में आयोजन हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story