
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: गुजरात सरकार की पॉलिसी के तहत बिल्किस बानो से बलात्कार के दोषियों को जेल से रिहा किए जाने पर टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा लगातार हमलावार हैं। गुरुवार सुबह ही उन्होंने एक और ट्वीट करते देश से सवाल पूछा है। महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि देश को यह तय करना चाहिए कि बिल्किस बानो महिला या फिर सिर्फ एक मुसलमान है। बिल्किस बानो से 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप किया गया था। उन्होंने भी दोषियों की रिहाई पर सवाल उठाया है और बयान जारी करते हुए कहा इससे न्यायिक व्यवस्था में मेरा भरोसा खत्म हुआ है। उन्होंने गुजरात से कहा कि वह उन्हें हुई पीड़ा को कैसे खत्म करेगी और कैसे उन्हें जीवन जीने का अधिकार मिल सकेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





