भारत

बाइकर्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, 2 गिरफ्तार और 14 फरार

Nil dhankar
4 May 2026 7:43 AM IST
बाइकर्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, 2 गिरफ्तार और 14 फरार
x
तत्काल कार्रवाई

यूपी। बरेली में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे आठ बाइक पर सवार 15-16 युवकों ने कैंट के सदर बाजार इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद और देश विरोधी नारे लगाए। एक युवक ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। कैंट पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक नामजद आरोपी थाने की पीस कमेटी का सदस्य है। पुलिस वायरल वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

कैंट में सदर बाजार निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:20 बजे किसी काम के सिलसिले में साईं कंप्यूटर शॉप पर खड़े थे। तभी मदारी पुलिया की ओर से आठ बाइकों पर 15-16 लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद और देश विरोधी नारे लगाते हुए वहां से गुजरे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका नेतृत्व कर रहे सदर बाजार निवासी इमरान और कासिफ अभद्रता करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। इसको लेकर उन्होंने थाना कैंट में शिकायत में कर इमरान व कासिफ समेत अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही कैंट पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ कर अन्य की जानकारी की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि कासिफ पीस कमेटी का सदस्य है।

Next Story