बाइकर्स ने घर के बाहर मॉडल मोना को मारी गोली, बेटी के सामने हुई घटना, ये आशंका

पटना: मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं आरती देवी उर्फ मोना राय को अपराधियों ने गोली मार दी है। वारदात पटना में राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी के बसंत कॉलोनी में हुई। गोली उनके कमर में लगी है। घटना उस वक्त हुई जब मोना राय अपनी 12 साल की बेटी के साथ स्कूटी से घर पहुंची थीं। घर के अंदर घुसने के दौरान ही बेटी के सामने गोली मारी गई। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राजीव नगर थानेदार सुमन कुमार ने प्रेम-प्रसंग में बदमाशों द्वारा महिला पर फायरिंग करने की आशंका जाहिर की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





