भारत

अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी, 3 युवकों की मौत

jantaserishta.com
1 Jan 2025 11:11 AM IST
अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी, 3 युवकों की मौत
x
पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बाइक के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपनी बहन के घर नटवार गांव उसका जन्मदिन मनाने गए थे और देर रात वापस गुनसेज गांव आ रहे थे। इस बीच, रास्ते में ही बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सुबह में जब कुछ लोग उस सड़क की ओर निकले तब लोगों ने शव देखा और घटना की जानकारी हुई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद सूर्यपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25) पिता मुद्रिका सिंह, अंकित कुमार (22) पिता संजय सिंह और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23) पिता रामेश्वर सिंह के रूप में की गई है।
मृतक के परिजन विकास कुमार ने कहा कि तीनों साथ में बाइक पर बहन से मिलने गए थे और वहां से आने के दौरान यह घटना घटी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में एक जनवरी नए वर्ष के आगमन की खुशी मातम में बदल गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story