भारत

मुझे माफ कर दो, योगी जी, मुझसे गलती हो गई...हाथ में तख्ती लेकर बाइक चोर ने किया सरेंडर

jantaserishta.com
16 March 2023 8:54 AM IST
मुझे माफ कर दो, योगी जी, मुझसे गलती हो गई...हाथ में तख्ती लेकर बाइक चोर ने किया सरेंडर
x
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के सदस्य ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। तख्ती पर लिखा था, मुझे माफ कर दो, योगी जी, मुझसे गलती हो गई।
स्टेशन हाउस ऑफिसर रजत त्यागी ने कहा, आरोपी बुधवार को ग्राम प्रधान और अपने परिवार के सदस्यों के साथ एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा। उसने माफी भी मांगी और संकल्प लिया कि वह फिर कभी कोई अपराध नहीं करेगा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) और लूट (आईपीसी की धारा 390) समेत कई मामलों में वांछित है।
यह आत्मसमर्पण पुलिस और उसके गिरोह के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद हुआ है।
पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने कहा, मंगलवार को कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और एक भागने में सफल रहा था। हमने आरोपियों से तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, इनमें लगभग 160 संदिग्ध अपराधी मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story