
x
दो मास्टर चाबियां बरामद
Noida नोएडा: थाना फेस-3 पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें और दो मास्टर चाबियां बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय पुत्र विजय, निवासी ग्राम कियावली, थाना उघैती, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह राहुल विहार, 25 फुटा रोड, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। अभियुक्त की उम्र करीब 31 वर्ष बताई जा रही है।
थाना फेस-3 पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम गुरुवार को गश्त और चेकिंग के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरा के सामने से सेक्टर-68 की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो मास्टर चाबियां बरामद हुईं।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त मास्टर चाभी की मदद से पलक झपकते ही बाइक का लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह देर रात के समय सुनसान इलाकों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था। विशेष रूप से वह स्प्लेंडर बाइक को प्राथमिकता देता था, क्योंकि इसकी बिक्री आसानी से हो जाती थी। चोरी के बाद वह इन बाइकों को राहगीरों या परिचित लोगों को सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
पुलिस को आशंका है कि अभियुक्त ने नोएडा और आसपास के इलाकों में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस मामले में थाना फेस-3 नोएडा में अभियुक्त के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि अभियुक्त के साथ कोई और गिरोह सक्रिय था या नहीं और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलें किन-किन लोगों को बेची गई हैं। नोएडा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक की अच्छी व्यवस्था रखें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Tagsनोएडाथाना फेस-3 पुलिसबाइक चोरीशातिर चोर गिरफ्तारमास्टर चाबी10 मोटरसाइकिल बरामदस्प्लेंडर बाइकपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsNoidaPhase-3 Police Stationbike theftvicious thief arrestedmaster key10 motorcycles recoveredSplendor bikepolice action
Next Story





