भारत

दहेज में मांगी बाइक, पत्नी को बाहर भगाया, अब जेल के 'सफर' में जाएगा पति

jantaserishta.com
20 Oct 2022 8:56 AM GMT
दहेज में मांगी बाइक, पत्नी को बाहर भगाया, अब जेल के सफर में जाएगा पति
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
बाराबंकी: बाराबंकी में पति व ससुराल जनों ने दहेज में बाइक मांगी। जब विवाहिता के पिता ने अपनी आर्थिक समस्या बताते हुए दो टूक शब्दों में बाइक देने से मना कर दिया तो पति व अन्य परिजनों ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। रोती बिलखती पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता लोनी कटरा थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सास ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। मामला लोनी कटरा थाना के मंगलपुर गांव का है।
लोनी कटरा थाना के मंगलपुर ककरी गांव निवासी पिंकी पत्नी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उसका विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व सत्येंद्र कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा के साथ हुआ था। पिता द्वारा विवाह मे अपनी हैसियत के मुताबित दहेज भी दिया था। लेकिन विवाह के बाद ससुराली जन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। हालांकि पिता द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा था कि बाइक वह देंगे लेकिन अभी आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इधर ससुराली जनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व पिता द्वारा अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए बाइक देते से मना कर दिया गया। इससे नाराज पति, सास-ससुर व देवर ने उसके लाठी-डंडों से पिटाई कर उसके जेवर आदि छीन लिया और घर से भगा दिया। पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ लोनी कटरा थाने पहुंची और ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्येंद्र कुमार वर्मा, ससुर विजय कुमार वर्मा, सास रानी देवी और देवर सोनू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Next Story