भारत

बाइक सवार युवक और स्कूटी सवार युवती की टक्कर, फिर...

jantaserishta.com
3 May 2022 9:49 AM IST
बाइक सवार युवक और स्कूटी सवार युवती की टक्कर, फिर...
x
देखें वीडियो।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बाइक और स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई. जिसके बाद जब स्कूटी सवार महिला ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली. मामला दादरी क्षेत्र के गौर अतुल्यम सोसाइटी का है.

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे युवक उस महिला को बुरी तरह पीट रहा है.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली है. अगर युवती शिकायत दर्ज करवाती है तो सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, युवती सोसायटी की बिल्डिंग के बेसमेंट में अपनी स्कूटी पार्क करने जा रही थी. तभी वहां अचानक से बाइक सवार युवक की उससे टक्कर हो गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई. इसके बाद अचानक से युवक ने युवती को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान जब महिला किसी को फोन करने लगती है तो युवक उसका फोन भी छीन लेता है. दोनों की लड़ाई देखते हुए दो अन्य लोग वहां आते हैं और मामला शांत करवाने की कोशिश करते हैं. उधर पुलिस का कहना है कि युवती की तरफ से शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story