
x
ओवरटेक करती बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ओवरटेक करती बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गई और पिता की हालत गंभीर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राऊ के तेजाजी नगर में बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ। नावदा पंथ से करण सिंह चौहान अपनी पत्नी छाया और 17 साल की बेटी दिव्यांशी के साथ ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान तेजाजी नगर से खंडवा रोड की तरफ बढ़ते वक्त ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक, करण सिंह बाइक से ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक बाइक सवारों को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में छाया और उसकी बेटी दिव्यांशी की मौत हो गई, जबकि करण सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





