
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने 28 वर्षीय दवा कारोबारी आदर्श कुमार को गोली मार दी है। गोली दाहिने तरफ पीठ में लगी है। इस दौरान अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद गंभीर हालत में कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बत मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम थाने से कुछ दूर पर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घटना के संबंध में आसपास के लोगो से जानकारी ली।
वही, अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ले रहे हैं। घायल युवक मीनापुर थाना क्षेत्र चापो छपरा के रहने वाले आदर्श कुमार हैं। वर्तमान में वे परिवार के साथ अहियापुर के विजय छपरा में रहते है। जीरोमाइल में दवा की दुकान है। उन्होंने बताया की वे मां को घर छोड़ने गए थे। घर से दुकान की ओर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक कॉल आया। वे बाइक रोककर कॉल पर बात करने लगे। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने तीन से चार फायरिंग की। जब तक लोग पहुंचते तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए। एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था। दो अन्य ने मास्क लगाया था। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति से लेन देन का विवाद चल रहा है। इधर, नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
Tagsबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





