भारत

बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम बाजार में की हवाई फायरिंग

Shantanu Roy
11 Dec 2023 6:00 PM IST
बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम बाजार में की हवाई फायरिंग
x

हिसार। हिसार जिले में रविवार देर शाम तीन बाइक सवार दहशत फैलाने के इरादे से राजगुरु मार्केट का चक्कर लगाते हैं फिर सैनी स्वीट्स के पास स्थित एक दुकान पर खड़ी महिला ग्राहक को गालियां देते हैं और देसी कट्टे से फायर करते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बजरंग दास गर्ग का कहना है कि राजगुरु मार्किट में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिस तरह से फायरिंग की उससे साफ पता चलता है कि बदमाशों के हौसले बुलंद है। प्रधान अक्षय मालिक का कहना है कि दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग की गई है।

Next Story