भारत

दर्शन करके लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

Admin4
8 March 2024 12:44 PM GMT
दर्शन करके लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने  लूटी चेन
x
कानपुर। कानपुर में नजीराबाद थानाक्षेत्र के आरके नगर में शिव मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। उसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। चेन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
वही आरके नगर निवासी संकल्प तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी मां अनीता तिवारी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। मंदिर से लौटते वक्त ही आरके नगर में बाइक सवार दो बदमाश पहले से घात लगाए खड़े हुए थे। बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट की। इलाके के लोगों के पीछा करने पर बदमाश मौके से जीटी रोड की ओर भाग निकले। लोगों ने डायल-112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर नजीराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाप्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह का बताया कि सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Next Story