भारत

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, हुई मौत, गांव में बवाल

jantaserishta.com
12 Aug 2021 8:36 AM IST
बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, हुई मौत, गांव में बवाल
x
वारदात से गुस्साए गांववालों ने गांव में जमकर तोड़फोड की.

यूपी के नोएडा जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेखौफ बदमाशों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी. युवक की हत्या के बाद गांव में बवाल भी देखने को मिला. वारदात से गुस्साए गांववालों ने गांव में जमकर तोड़फोड की. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

युवक की हत्या का मामला दादरी थाना इलाके के चक्रसेनपुर गांव का है. बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है और इस घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने गांव में तोड़फोड़ की.
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर में रहने वाले अमित (30) के ऊपर बुधवार की शाम को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी.
उन्होंने बताया कि अमित के शरीर में 3 गोलियां लगी. गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि महीने पहले भी अमित के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story