भारत

सट्टे के अड्डे पर बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
17 Nov 2021 7:01 AM IST
सट्टे के अड्डे पर बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के हरिसभा चौक के पास छावनी इलाके में सट्टे के अड्डे पर वर्चस्व को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। पिस्टल से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोली युवक को लगी। मृतक पंकज कुमार (35) अहियापुर के छिट भगवतीपुर का रहने वाला था।

सट्टे के अड्डे पर पहरेदारी करता था। मिठनपुरा पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। बयान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिठनपुरा थानेदार छानबीन में जुटे हैं।
घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। छावनी इलाके में सट्टा खेला जा रहा था। जिस कमरे में सट्टेबाजी चल रही थी, वहां पर पंकज पहरेदारी कर रहा था। इस बीच एक बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और दनादन गोलियां चलाने लगे। इसमें पंकज को तीन गोली लगी। मौके पर सट्टा खेलने वाले फरार हो गए। एक उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गया।
डॉक्टर ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। इसके बाद जो उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था, वह भी भाग निकला। घटना कि जानकारी के बाद मिठनपुरा थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मौके एक एक खोखा भी मिला है।
एक माह से चल रहा था विवाद
सूत्रों की मानें तो बीते एक माह से छवनी में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। दीपावली की रात भी गोलीबारी हुई थी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इसलिए मामला दब गया। इसके अलावा दो बार मारपीट भी हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story