भारत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

jantaserishta.com
30 Nov 2022 2:02 PM IST
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह का है। बताया गया कि मटरुखा गांव निवासी जयदेव मंडल का 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार अपनी चचेरी बहन आठ वर्षीय साक्षी कुमारी के साथ बाइक से घर जा रहा था। महतोडीह नामक जगह पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोग दोनों को तत्काल पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के क्रम में दोनों ने दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। इधर महतोडीह पिकेट की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story