भारत

दो युवतियों पर बाइक सवारों ने फेंका एसिड, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
11 April 2024 1:36 PM IST
दो युवतियों पर बाइक सवारों ने फेंका एसिड, इलाके में हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं।
देवरिया: देवरिया जिले में गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रही दो युवतियों पर अज्ञात बाइक सवारों ने एसिड फेंक दिया। इस घटना में एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव की रहने वाली एक युवती गौरीबाजार के एक प्राइवेट अस्पताल में पर्ची लगाने का काम करती है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से गांव की ही एक अन्य युवती के साथ अस्पताल जा रही थी। दोनों अलग-अलग साइकिल से थीं। उसी दौरान गौरीबाजार -हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ के पास एक ही बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। इस घटना में अस्पताल में काम करने वाली युवती का चेहरा व दूसरी की बांह झुलस गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवतियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार एक युवती के साथ कुछ दिन पूर्व भी छीनाझपटी की घटना हुई थी। एक मनबढ़ ने उसका पर्स भी छीन लिया था।
एसिड अटैक की घटना को लेकर दोनों युवतियों और उनके परिवार के लोग दहशत में हैं। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।इस संबंध में देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि दो लड़कियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में जो भी आरोपी होगा उसे तत्काल गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story