भारत

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

jantaserishta.com
2 May 2023 2:26 PM IST
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
x
मचा कोहराम.
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों मां-बेटे एक बाइक पर सवार होकर गांव मिर्जापुर में जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बताया जा रहा है कि स्योहारा रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को चिंताजनक हालत में स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया।
इस घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका पहचान भगवानपुर रैनी गांव निवासी जयपाल सिंह पत्नी रेखा के रूप में हुई है। घायल की पहचान उनके बेटे रोहित के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ स्योहारा राजीव चौधरी ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस फरार हुए ट्रक ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story