भारत

बाइक सवार का अपहरण, पहले एक्सीडेंट कर किया घायल फिर उठा ले गए बदमाश

Nil dhankar
24 Oct 2025 4:23 PM IST
बाइक सवार का अपहरण, पहले एक्सीडेंट कर किया घायल फिर उठा ले गए बदमाश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। अमरोहा जिले से दिनदहाड़े दबंगई की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पत्नी को संभल छोड़कर लौट रहे एक युवक को दबंगों ने बीच सड़क पर रोक लिया, उसकी कार को टक्कर मारी. फिर उसे खींचकर बेरहमी से पीटा और अपहरण कर ले गए. यह पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

मामला अमरोहा के औद्योगिक नगरी गजरौला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गजरौला निवासी जागेश शर्मा अपनी पत्नी को संभल छोड़कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार की दूसरी कार से हल्की टक्कर हो गई. मामूली हादसे के बाद आरोपियों ने चालक से कहासुनी शुरू कर दी, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई.

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपियों ने कार से युवक को खींचकर सड़क पर गिराया और लगातार उसकी पिटाई की. वहां मौजूद कई राहगीर तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. इसके बाद दबंग युवक को जबरन अपनी कार में डालकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया. सीओ धनोरा अंजलि कटारिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

Next Story