भारत

20 फीट हवा में उछले बाइक वाले, बेकाबू कार ने मारी ठोकर

Nilmani Pal
10 May 2023 5:07 PM GMT
20 फीट हवा में उछले बाइक वाले, बेकाबू कार ने मारी ठोकर
x
एक की मौत

मध्य प्रदेश। उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो युवक सवार हैं। तभी अचानक सड़क के बाएं ओर से एक तेज रफ्तार कार आती है। बाइक और कार का भीषण भिड़ंत होता है और दोनों बाइक सवार हवा में उछल जाते हैं। यह हादसा दो दिन पहले नागझिरी थाना क्षेत्र का है।

तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक करीब 20 फीट हवा में उछल जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद कार बाइक को घसीटती हुई कुछ दूरी तक आगे बढ़ जाती है। वहीं दोनों युवक हवा में उछल कर सड़क पर गिर बेहोश हो जाते हैं। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग दोनों को बचाने के लिए भागते हैं। दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है।

दरअसल, यह हादसा उज्जैन के नागझिर थाना क्षेत्र के जागृति ढाबे के पास का है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एक बाइक और कार की टक्कर हुई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। नागझिरी पुलिस ने कार जब्त कर लिया है और कार के चालक की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार युवकों की पहचान वीरेंद्र सिंह और फारुख के रूप में हुई है। भीषण एक्सीडेंट में वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं फारुख हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार कई फीट तक उछलकर सड़क पर गिर जाते हैं। कुछ ही देर में कई लोग वहां जुट जाते हैं।

Next Story