भारत

बाइक सवार परिवार नहर में गिरा, इतने लोग मौत के मुंह में समाए

jantaserishta.com
13 March 2022 2:58 PM IST
बाइक सवार परिवार नहर में गिरा, इतने लोग मौत के मुंह में समाए
x

DEMO PIC

जानें कैसे हुआ हादसा।

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में एक बाइक सवार परिवार भाखड़ा नहर में जा गिरा. घटना भूना थाना क्षेत्र के सनियाना गांव की है. हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय बृजपाल को तो बचा लिया गया. लेकिन उसकी पत्नी मंजू और तीन साल का बेटा नहर में बह गए. फिलहाल पुलिस मंजू और उसके बेटे की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार गांव भैणी बादशाहपुर गांव निवासी बृजलाल शाम सात बजे गांव परता से पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में सनियाना गांव के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर नहर में जा गिरी. जैसे ही बाइक नहर में गिरी तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगाकर बृजलाल को बचा लिया. लेकिन नहर का बहाव इतना तेज था कि उसकी पत्नी और बेटा उसमें बह गए.
पानी में डूबने से बेहोश हुए बृजलाल को उसके तुरंत उकलाना अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले पर डीएसपी अजैब सिंह ने कहा कि इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मंजू और उसके बेटे को तलाशा जा रहा है. और साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि हादसा हुआ कैसे.
हाल ही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में वसुंधरा-इंदिरापुरम कनावनी पुलिया पर तेज रफ्तार कार हिंडन नहर में गिर गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से नहर से कार निकाली. हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. युवकों की पहचान खोड़ा निवासी ललित, देबू और सोनू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कनावनी पुलिया इंदिरापुरम के पास के एंबिएंस मॉल के अंदर अपनी कार से शादी समारोह में शामिल होने आए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story