भारत

कब किसकी मौत हो जाए, किसी को पता नहीं! सड़क हादसे में दूसरे की चिता पर गिरा बाइक सवार, जिंदा जला

jantaserishta.com
15 March 2024 2:27 PM IST
कब किसकी मौत हो जाए, किसी को पता नहीं! सड़क हादसे में दूसरे की चिता पर गिरा बाइक सवार, जिंदा जला
x

सांकेतिक तस्वीर

अब तक आपने कई तरह के सड़क हादसों के बारे में सुना होगा.
पटना: अब तक आपने कई तरह के सड़क हादसों के बारे में सुना होगा, लेकिन बिहार के गोपालगंज से एक ऐसे सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत दूसरे की चिता पर गिरने से हो गई। इस सड़क हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
दरअसल, यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर दाहा पुल के समीप का बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वृत बेलवा गांव निवासी वकील प्रसाद अपने भतीजे शिव कुमार के साथ गुरुवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के तमकुही इलाके से दवा लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान दाहा पुल के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वकील प्रसाद पुल की टूटी रेलिंग से नीचे जल रही चिता पर जा गिरे, इस घटना में वकील प्रसाद की जलने से मौत हो गई। जबकि, उनका भतीजा चिता के नजदीक जा गिरा। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story