भारत

सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान, लड़की को अगवा कर भागने का आरोप, लोगों के बीच क्या चर्चा?

jantaserishta.com
12 Nov 2024 2:47 PM IST
सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान, लड़की को अगवा कर भागने का आरोप, लोगों के बीच क्या चर्चा?
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठी नाबालिग किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की वारिसनगर थाना के सतमलपुर वार्ड पांच निवासी श्याम कुमार के रूप में पहचान हुई है। वही जख्मी किशोरी दलसिंहसराय के एक मुहल्ले की निवासी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे रात में हुआ। जख्मी नाबालिग ने बताया कि वह रात में शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान दो बाइक पर सवार दो लड़कों ने खेत से उसे अगवा कर लिया।
उसे एक बाइक पर बैठा कर उसे ले जाया जा रहा था। उसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे लड़के की मौत हो गई। उसने बताया कि जो लड़का उसे बाइक पर ले जा रहा था, उसे वह नहीं पहचानती है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मृत युवक के परिजनों ने बताया कि श्याम छठ का प्रसाद लेकर दलसिंहसराय के बुलाकीपुर स्थित अपनी बहन के ससुराल गया था। वह दो दिन से वही था। बीती रात उजियारपुर थाने की पुलिस ने हादसे की सूचना दी। अस्पताल आया तो श्याम को मृत पाया।
उन्होंने बताया कि वे न तो लड़की को जानते हैं और न उस लड़के को जो दूसरी बाइक पर सवार था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर वे घटनास्थल पर गए थे। जहां युवक बाइक के नीचे मृत अवस्था मे गिरा पाया गया। दूसरी ओर लोगों में चर्चा है कि किशोरी प्रेम-प्रसंग में युवक के साथ भाग रही थी। उसी क्रम में कुछ लोगों ने पकड़ने के बाद युवक की हत्या की। रात में घटनास्थल पर गोली चलने की भी आवाज सुनी गई। हालांकि युवक को गोली नहीं लगी थी। पुलिस भी गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story