भारत

जिंदा जलकर मरा बाइक सवार, डंपर से हुई टक्कर

jantaserishta.com
22 Feb 2022 10:22 AM IST
जिंदा जलकर मरा बाइक सवार, डंपर से हुई टक्कर
x
भीषण सड़क हादसा हो गया.

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक डंपर से जा टकराई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई. आग का गोला बनी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार एक डंपर बाड़मेर से चौहटन जा रहा था. इसी दौरान धोरीमना से बाड़मेर की तरफ जा रही बाइक डंपर की चपेट में आ गई. बाइक पर दो लोग सवार थे. डंपर की चपेट में आई बाइक आग का गोला बन गई. आग इतनी तेजी से फैली कि डंपर के आगे के पूरे हिस्से को चंद मिनटों में ही अपनी चपेट में ले लिया.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी फोन किया. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बाइक पर सवार एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरा डंपर के नीचे फंसा था. लोगों ने घायल को डंपर के नीचे से निकाला लेकिन कुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया.
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया. दोनों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story