भारत

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Admin4
1 March 2024 7:20 AM GMT
बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
x

मेरठ। मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में कल रात बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

बता दें, कल देर रात अस्पताल में भर्ती मां को तीन युवक बाइक से देखने के लिए जा रहे थे, तभी मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मारे गए सगे भाइयों का नाम कृष्ण व अशोक पुत्र सुनील बताया जा रहा है। वहीं गंभीर युवक कन्हैया का इलाज जारी है।

Next Story