भारत

गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

jantaserishta.com
21 Nov 2024 9:18 AM IST
गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
x
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ जिसमें दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया।
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ने बताया बाइक पीछे से आ रही थी और गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। हादसा हल्दौर नहटौर मार्ग पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक घायल की मौत उसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया। मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। तब कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी। घने कोहरे के कारण धामपुर के देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में थ्री व्हीलर वाहन के चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक झारखंड से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव तिबड़ी लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया था कि कार किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान उसने ऑटो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया था कि ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story