भारत

बाइक पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 1 घायल

jantaserishta.com
6 March 2023 1:29 PM IST
बाइक पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 1 घायल
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली में बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने पर उसमें सवार तीन में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। सेक्टर-26 रोहिणी निवासी विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 24-25 साल उम्र के तीन युवक बाइक पर इंद्रलोक की तरफ से कनिह्या नगर मेट्रो स्टेशन जा रहे थे।
डीसीपी ने कहा, पुलप्रह्लाद पुर का रहने वाला विकास नाम का शख्स वाहन चला रहा था। दो पीछे बैठे थे। बाइक को लापरवाही से चलाया जा रहा था और यह एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे में बाइक सवार एक और युवक घायल हो गया।
सराय रोहिल्ला में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेजी से या लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाले कार्य से चोट पहुंचाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस भीषण दुर्घटना ने एक बार फिर बाइक पर ट्रिपल सवार युवाओं के लापरवाह ड्राइविंग के मुद्दे को सामने ला दिया है, जो हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story