भारत

फ्लाईओवर के दीवार से टकराई बाइक, 1 युवक की ददर्नाक मौत

jantaserishta.com
18 Oct 2021 6:23 AM IST
फ्लाईओवर के दीवार से टकराई बाइक, 1 युवक की ददर्नाक मौत
x
बड़ी खबर

गुरुग्राम: दिल्ली से लौट रहे 2 युवक दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास फ्लाईओवर से गिर गए. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब उनकी बाइक तेज स्पीड में थी और दीवार से टकरा गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है.

दिल्ली से गुरुग्राम आ रहे थे बाइक सवार
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के मेवात निवासी मोहम्मद जैद और जम्मू-कश्मीर निवासी मोहम्मद सैय्यद-उल-रहमान शनिवार को रात करीब 11.30 बजे दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आ रहे थे.
यू-टर्न पर आउट ऑफ कंट्रोल हुई बाइक
जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, 'जब दोनों फ्लाईओवर पर यू-टर्न पर थे, तो उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जो फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई और दोनों बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गए. इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रहमान की मौत हो गई और जैद की हालत गंभीर बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story