भारत
बीच सड़क बाइक में लगाई आग, पूरे इलाके में फैली सनसनी, जमकर झगड़ा
jantaserishta.com
14 Jan 2023 11:35 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दबंगों के हौसले इन दिनों इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी ही एक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें दो गुटों के बीच मारपीट होती दिखी. फिर एक गुट के दबंगों ने दूसरे गुट वालों की बुलेट बाइक को आग के हवाले कर दिया.
वीडियो वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के सिहाबीर चौराहे के पास का बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जब दबंगों ने बाइक को आग लगाई तो वहां खड़े तमाम लोग यहां वहां भागते नजर आए. जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में मारपीट हुई थी.
मारपीट के बाद एक गुट के दबंगों ने दूसरे गुट के एक युवक की बाइक पर आग लगा दी. आगजनी की इस घटना में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
बताया जा रहा है कि कटेसर इलाके का रहने वाला दरोगा यादव मनबढ़ प्रवृत्ति का है. सिहाबीर चौराहे पर जाकर किसी बात को लेकर वह विकास यादव नामक एक युवक से उलझ गया. बात इतनी बढ़ी कि दरोगा यादव ने विकास यादव को जमकर लाठी-डंडों से पीट दिया. इतना ही नहीं विकास के साथी अतुल यादव की बुलेट मोटरसाइकिल को भी दरोगा यादव ने बीच चौराहे आग के हवाले कर दिया. फिर अपने साथियों के साथ फरार हो गया. पुलिस अब दरोगा यादव और उसके लगभग 6 साथियों की तलाश में जुटी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





