भारत
भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा गिरफ्तार, शराब के लिए पैसों को लेकर करता था झगड़ा
jantaserishta.com
16 July 2023 3:09 PM IST

x
डंडे से पीट-पीटकर हत्या की बात कबूल की है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना इलाके के अभयराजपुर गांव में एक व्यक्ति को अपने भतीजे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 21 साल का गौरव 13 जुलाई की शाम से लापता था। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस ने कहा कि गौरव के चाचा कमलनाथ ने उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने पुलिस पुछताछ में बताया कि मृतक गौरव शराब का सेवन करने का आदि था। आए दिन शराब के लिए पैसों को लेकर घर में झगड़े करता था। उसको बार-बार समझाने पर भी नहीं मान रहा था। 13 जुलाई की रात में गौरव अपने दोस्त दिवाकर के साथ अत्यधिक नशे की हालत में था और गाली देने लगा, जिसके कारण हाथापाई हुई और चाचा ने गौरव के सिर पर डंडे से वार किया।
बाद में पुलिस से बचने और राजेन्द्र को फंसाने के लिए शव को ले जाकर राजेन्द्र के घर फेंक दिया। थाना प्रभारी (एसएचओ) अफजलगढ़ हम्बीर सिंह ने कहा, "हमने आरोपी कमलनाथ को अपने भतीजे गौरव की हत्या करने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है।"
एसएचओ ने कहा कि पीड़ित के पिता ने अफजलगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें गांव के ही कुलदीप, दिवाकर, और राजेन्द्र को नामजद किया गया था। जांच के दौरान, कमलनाथ का नाम सामने आया। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो वह घबरा गया और उन्हें कमलनाथ पर शक होने लगा। बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ ने कहा आरोपी कमलनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) , 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया गया है।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसभतीजे की हत्याहत्याचाचाBijnorBijnor NewsBijnor Policemurder of nephewmurderuncle
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





