भारत

नकली नोट को असली बताकर ठगी, गोपनीय सूचना पर हुआ एक्शन

jantaserishta.com
10 July 2023 12:32 PM IST
नकली नोट को असली बताकर ठगी, गोपनीय सूचना पर हुआ एक्शन
x
दो गिरफ्तार.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना पुलिस ने नकली नोट को असली बताकर ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष गिरी और राशिद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी (एसएचओ) राजीव चौधरी ने बताया कि बीट पुलिसिंग और लोकल सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में दो व्यक्ति नकली नोट को असली बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए संतोष गिरी और राशिद को गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 100 रुपए के 14 असली और 2600 जाली नोट बरामद किए गए। राशिद ने अपराध कबूल लिया है। आरोपी राशिद ने बताया कि वह सहयोगियों संतोष, नाजिम और नसीम के साथ मिलकर लोगों से ठगी करता था। लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर असली के बदले नकली नोट देते थे। पहले गड्डी के ऊपर और नीचे 100-100 रूपए के असली नोट लगाते थे और बीच में नकली नोट रखा जाता था। आरोपियों के खिलाफ स्योहारा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया हैै। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story